मधेपुरा, फरवरी 19 -- चौसा, निज संवाददाता। बाबा बिशु राऊत कॉलेज के पास खुले मैदान में तंबू लगाकर अस्थायी रूप से रहने वाले पंजाब के बंजारा के साथ मंगलवार की देर रात मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन से अधिक बंजारा के जख्मी होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला सहित पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया गया कि पिछले करीब डेढ़ महीना से पंजाब भटिंडा के दो दर्जन से अधिक बंजारा चौसा के अलग-अलग जगहों पर दिन भर अपना फुटकर कारोबार करने के बाद बिशु राऊत कॉलेज के पास खुले मैदान में तंबू टांग कर करीब डेढ़ महीने से रह रहा था। बंजारा परिजनों के ...