रामपुर, जनवरी 31 -- शाहबाद। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शाहबाद क्षेत्र में बंजर व खाली पड़ी भूमि को हरित क्षेत्र में बदलने की मुहिम अब धरातल पर उतर आई है। गोवंश के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बंजर भूमि पर बुवाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस अभियान के तहत उपजिलाधिकारी शाहबाद द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में फैली लगभग 250 बीघा बंजर एवं खाली भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कब्जा हटाने के बाद खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में 30 जनवरी 2026 को प्रथम चरण में करीब 40 बीघा भूमि में हरे चारे की बुवाई कराई गई है। प्रशासन के अनुसार शेष भूमि पर भी चरणबद्ध ढंग से बुवाई का कार्य कराया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के पूर्ण होने पर विकास खंड शाहबाद में संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.