संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बखिरा के परतिया में काली माता का प्राचीन मंदिर है। इसी परिसर मे बंजर भूमि है। जिस पर बीते एक वर्ष से कुछ लोग अवैध कव्जा करना चाह रहे हैं। शौचालय निर्माण भी कर लिया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा जिम्मेदारों की मिलीभगत से निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए निर्माण सामग्री इकठ्ठा किया गया है। स्थानीय लोगो की शिकायत पर एसडीएम सदर ने अवैध निर्माण रुकवाने का आदेश दिया है। फिर भी अवैध कब्जाधारक मनमानी पर उतारू हैं। परतिया स्थित काली मन्दिर परिसर में करीब डेढ़ बीघा बंजर व डीह की भूमि है। करीब आठ माह पूर्व परतिया निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों की शह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत करने पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण रुकवा दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद चोरी-छिपे शौच...