मोतिहारी, फरवरी 17 -- बंजरिया। बंजरिया में नये थानाध्यक्ष के रूप में अमित सिंह ने रविवार की रात योगदान दे दिया है। इससे पूर्व वे खगड़िया जिले के थाने में पदस्थापित थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त तथा भय मुक्त वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस पब्लिक के बीच मित्रता व्यवहार स्थापित करने की कोशिश की जाएगी । आम जनता बेझिझक थाना पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं । समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमित सिंह यूपी के लखनऊ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि चूलाई शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी । अपराध पर अंकुश लगाई जाएगी जिससे आमजनों अपने आप को सुरक्षित एवं भयमुक्त महसूस कर सकें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.