जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- बंग बंधु संस्था जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को पटमदा के बेलटांड़ में बैठक की गई। इस दौरान 1 फरवरी को गोपाल मैदान में बंगीय उत्सव 2026 के सफल आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस संबंध में 21 दिसंबर को बिष्टूपुर मिलानी हॉल में विशेष बैठक आहूत की गई है, जिसमें पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। मौके पर संस्था के महासचिव उत्तम गुहा, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह राय, उपाध्यक्ष प्रणव सरकार, परितोष महतो, रथिन दत्त, सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल, उपमुखिया गोपाल गोराई, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, शिक्षक नवघन सोरेन व धनिकलाल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...