देवरिया, दिसम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। सिमबाक्स का प्रयोग कर अंतर्राष्ट्रीय काल को लोकल काल में बदलने वाले गिरोह का देवरिया पुलिस ने भले ही पर्दाफाश कर दिया है, लेकिन इस गिरोह के मास्टर माइंड आदिल व समीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती होगी। दोनों बंग्लादेश के बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को देवरिया पुलिस कैसे बंग्लादेश जाएगी या फिर इंटरपोल की मदद ली जाएगी? यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। फिलहाल मामले की विवेचना महुआडीह थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार राय को सौंपी गई है। देवरिया की साइबर थाने की पुलिस, एसओजी टीम ने एक दिन पहले बड़ा भंडाफोड़ किया। शहर के राम गुलाम टोला में रहने वाला मईल के कुंडौली निवासी तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार किया। तेजनरायण शहर के रामगुलाम टोला स्थित मकान में सिमबाक्स को एम्पलीफायर के रूप में डिजायन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.