रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। बंगीय सांस्कृतिककर्मी वृंद की ओर से जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र, रांची में शुक्रवार को विश्व कविता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत गार्गी घोषाल के निर्देशन में बच्चों के कविता पाठ से हुई। इसके बाद अंजन मैत्रा, रथिन चटर्जी, सुपर्णा चटर्जी, रीता डे, लिपिका रॉय, जूलिया आदित्य, चंद्राणी मुखर्जी, बुलबुल सरकार, प्रबीर दासगुप्ता, मौसमी घोष, सुदीपा रॉय, रूपाली मणि, बैशाखी शेखर, प्रणति चंद्रा, मिनती बनर्जी, स्वागता कुंडू, मुक्ति मानसी और गार्गी घोषाल आदि ने कविता पाठ किया। अमृता चटर्जी, लिली मुखर्जी, अपरूपा चौधरी, मंदिरा बनर्जी, संचिता दत्ता और अपराजिता भट्टाचार्य ने संगीत प्रस्तुत किया। भास्कर दत्त ने तबले की संगत की। संयोजन सुबीर लाहिड़ी और संचालन अनुपम व नीता भट्टाचार्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.