दरभंगा, अप्रैल 23 -- दरभंगा। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बंगाल में लगातार हो रही हिंसा के लिए वहां की निरंकुश सरकार और उसके मुखिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जम्मिेवार हैं। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ये बातें उन्होंने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। यह प्रेस वार्ता आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी के बिदेश्वर स्थान में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर बुलायी गयी थी। मंत्री श्री पांडे ने कहा कि संपूर्ण मिथिला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष नजर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर संपूर्ण दरभंगा के लोग उत्साहित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला को कई सौगातें दी हैं। आगामी 24 अप्रैल को वे फिर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.