कोलकाता, अगस्त 30 -- पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने शनिवार को 2016 राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) के संबंध में 'दागी' के रूप में पहचाने गए 1,804 शिक्षकों की सूची प्रकाशित की। यह कार्रवाई 28 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद की गई है। शीर्ष अदालत ने आयोग को एक सप्ताह के भीतर नाम जारी करने का आदेश दिया था। डब्ल्यूबीएसएससी के अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को आगामी किसी भी भर्ती परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देशस्कूल सेवा आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए हम 1,804 दागी उम्मीदवारों की सूची अपलोड कर रहे हैं। नामों को उनके रोल नंबर और सीरियल नंबर के साथ वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है। आयोग के अनुसार न्यायालय के तीन अप्रैल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.