किशनगंज, जुलाई 13 -- किशनगंज, संवाददाता। पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा से अपहृत एक नाबालिग लड़के को किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शनिवार को किशनगंज से सकुशल बरामद किया है। नाबालिग लड़के को परिजन की मौजूदगी में पांजीपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी बरामद नाबालिग लड़के ने पुलिस को बताया कि वह पांजीपाड़ा स्थित मदरसा में पढ़ाई करता है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वह धरमपुर से ऑटो से पांजीपाड़ा पहुंचा था। पांजीपाड़ा बस स्टैंड के समीप एक काले रंग का स्कार्पियो वाहन उसके समीप आकर रूका। वाहन में चार लोग सवार थे। अचानक दो लोग स्कार्पियो से उतरे और मुंह दबाकर उसे वाहन में लाद कर चल दिया। लेकिन खगड़ा अग्निशमन कार्यालय की गेट पर जवान को डयूटी करता देख नाबालिग लड़के ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कालू चौक पर लोगों की भीड़ देख बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.