नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए दृढ़ता से खड़ी रही है। साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत और समावेशी वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बजट सत्र की शुरुआत में अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने चुनौतियों का सामना करने और निराशावाद को खारिज करने के लिए राज्य सरकार की तारीफ की। कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक अस्थिरता और जलवायु चुनौतियों के समय में, मेरी सरकार हमारे लोगों के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए दृढ़ता से खड़ी है। राज्यपाल ने लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर ऐसे समय में जोर दिया है, जब राज्य में एसआईआर को लेकर विवाद जारी है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया से बड...