गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गिरिडीह ने शनिवार को बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ गिरिडीह के टावर चौक में धरना दिया। धरना में नेताओं ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। धरना में वक्ताओें ने कहा कि बंगाल की स्थिति से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को बंगाल में ध्वस्त करना चाहती है। वह अपनी सरकार और वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। कहा कि बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बंगाल में हिंदुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.