नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में वक्फ कानून को लेकर फिर हुए विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक शक्ल ले ली, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी, इस हिंसा में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जबकि कुछ इलाक़ों में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की भी मदद ली गई है।भीड़ ने की पिता-पुत्र की हत्या आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब हिंसक भीड़ ने गांव पर अचानक धावा बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोग- पिता और पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादाद में लोग सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.