नई दिल्ली, जनवरी 26 -- सेवाश्रम संघ के साधु कार्तिक महाराज को प्रदीप्तानंद महाराज के नाम से भी जाना जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। कार्तिक महाराज पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच विवादों का केंद्र बन गए थे। उन्होंने इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। आपको बता दें कि उनके अलावा बंगाल से 8 अन्य व्यक्तियों का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक महाराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचनाओं को याद किया। चुनाव के दौरान ममता ने आरोप लगाया था कि भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधु भाजपा की मदद कर रहे थे और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे थे। कार्तिक महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.