दीघा (पश्चिम बंगाल), अप्रैल 30 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में दो धुर विरोधी दलों के बड़े नेताओं की मुलाकात से राज्य का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। दरअसल, राज्य की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। ये मुलाकात दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में हुई। भाजपा नेताओं ने सीएम से मुलाकात करने पर दिलीप घोष की आलोचना की है। हालांकि, दिलीप घोष का नाम लिए बगैर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं किसी के व्यक्तिगत व्यवहार पर टिप्पणी नहीं करूंगा। दिलीप घोष वहां अपनी नव विवाहित पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ पहुंचे थे। इस दंपति ने वहां पहुंचकर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन भी किए। इसके बाद नंदिर प्रांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.