नई दिल्ली, जनवरी 19 -- पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित सुनवाई में पेश हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने सोमवार को कहा कि यह प्रक्रिया 'महत्वपूर्ण' है, लेकिन राज्य में इसका संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। भाजपा के टिकट पर 2016 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ चुके बोस ने एसआईआर को उत्पीड़न जैसा करार दिया और दावा किया कि इसमें स्पष्टता की कमी है। बोस ने बताया कि वह, उनकी पत्नी और बेटी 16 जनवरी को सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। बताया कि उनके दो बेटे, जो विदेश में हैं, उन्हें अपनी ओर से पेश होने के लिए अधिकृत किया था। बोस ने दावा किया कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने अपने जनगणना प्रपत्रों के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे। फिर भी हमें सुनवाई के लिए बुलाया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.