नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को 30 नवंबर को आयोजित पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाया है। अधिकारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि परीक्षार्थियों को दी गई ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी में कोई क्रम संख्या (सीरियल नंबर) नहीं थी। शुभेंदु ने आरोप लगाया कि ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए, न कि परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों के पास। यह सिर्फ यही साबित करता है कि क्रम संख्या रहित ओएमआर शीट को बदल दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओएमआर शीट में नंबर बदलकर उन लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा, जिन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए अनैतिक साधनों का सहारा लिया। पुलिस भर्ती बोर्ड ने पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए रविवार (30 नवंबर) क...