रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में आधी आबादी को मजबूत करने के बात कही गई है। वंदे मातरम का जो मुद्दा उठाया जा रहा है, वह बंगाल चुनाव के कारण है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सम्मान से भाजपा को कोई मतलब नहीं है। पिछले बंगाल चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी दाढ़ी बनाकर रवींद्रनाथ टैगोर बनना चाह रहे थे। देश में हिंदू-मुस्लिम के झगड़े लगाकर नफरत फैलाना ही इनकी नीति है। ये लोग आजादी की लड़ाई को झूठ बताने और तिरंगा का अपमान करने वाले हैं। उन्होंने सदन में संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि देश में आज नफरत का बीज बोया जा रहा है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के राज्यपाल ने सदन में अभिभाषण को नहीं पढ़ा। पीएम और गृहमंत्री खामोशी से बैठे हैं, ऐसे राज्यपाल की बर्खास्तगी होनी च...