जमशेदपुर, मार्च 22 -- महिलाओं की ओर से संचालित कोलकाता की संस्था एनिग्मा के तत्वावधान में महिला दिवस सह प्री बैसाखी प्रदर्शनी की शुरुआत शुक्रवार साकची बंगाल क्लब में हुई। 23 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूरबी घोष ने किया। उनके साथ बंगाल क्लब के महासचिव सौम्य सेन भी उपस्थित थे। पूरबी घोष ने एनिग्मा संस्था द्वारा महिलाओं को एक मंच प्रदान करने की सराहना की और जमशेदपुर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में भाग लेने का आग्रह किया। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 13वीं बार आयोजित की जा रही है। यह आयोजन बंगाल क्लब के पहले तल पर किया गया है, जहां महिला उद्यमियों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कारीगरों द्वारा तैयार लेडीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.