नई दिल्ली, मई 19 -- सोमवार सुबह लगभग पांच बजे आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने बिहार के पूर्णिया में बंगाल के व्यापारियों को गोली मारकर लूटपाट की। जिले के सरसी में मवेशी व्यवसायी को गोली मारकर 3 लाख 50 हजार लूट लिए गए। विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मार दी तो हथियार के बट से सर पर वार कर अन्य पांच व्यापारियों को घायल कर दिया। फिल्मी अंदाज में कार सवार बदमाशों ने कांड को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक बंगाल के मालदा जिला के पोखरिया थाना अंतर्गत संबलपुर गांव के मवेशी व्यापारी पिकअप वैन में सवार होकर पूर्णिया के रास्ते बकरी खरीदने बनमनखी मवेशी घाट आ रहे थे। सरसी में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर डिलीवरी पुल के समीप लाल रंग की कार से ओवरटेक कर आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने पहले गाड़ी रूकवाई। फिर हथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.