नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत-जी राम योजना करने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ममता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार अपने ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखेगी। ममता ने कोलकाता में आयोजित एक व्यापार और उद्योग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ राजनीतिक दल राष्ट्रीय महापुरुषों का सम्मान करने में विफल रहते हैं, तो वह हम करेंगे। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा का नाम नहीं लिया। ममता ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का फैसला शर्म की बात है। अब हम राष्ट्रपिता तक को भूला रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि राज्य की कर्मश्री योजना का नाम महात्मा गांधी पर रखेंगी। राज्य सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.