देवघर, मई 4 -- देवघर। देवघर में रहकर मजदूरी करने वाली पश्चिम बंगाल की एक महिला ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से देवघर में मजदूरी का काम कर रही थी और यहीं किराये के मकान में रह रही थी। शनिवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब अचानक बेहोश होकर गिर गई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बारे में महिला किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...