धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में फरवरी माह में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। हालांकि नवंबर से लगातार ठिठुरा रही ठंड का असर अब कम होने लगा है। दिन में ठंड अब लगभग विदा ले चुकी है। रात में ठंडक बरकरार है पर ठिठुरन जैसी स्थिति नहीं है। इस सप्ताह ठंड और कम होगी। रात में अभी हल्की ठंड रहेगी। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होनेवाला लो प्रेशर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर में लो प्रेशर सक्रिय होने का अनुमान है। वहीं 18 से 19 को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमालय से सटे भागों में आंधी-बारिश हो सकती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.