भोपाल, फरवरी 20 -- बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की वजह से देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दो दिन पहले शुरू हुआ बारिश का दौर अभी आगे भी दो-तीन दिन जारी रह सकता है। इस दौरान मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना व्यक्त की है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो प्रदेश के 17 जिलों में बारिश हुई, जिसमें से उज्जैन में सबसे ज्यादा 24 मिलीमीटर पानी गिरा, वहीं सीहोर में 41 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। कल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.