देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के देवपुरा अवस्थित बिजली प्लांट में पश्चिम बंगाल का युवक काम करने के दौरान करंट से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में आनन-फानन में वहां के कर्मियों द्वारा गुरुवार को देवघर एम्स लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक पं. बंगाल के दक्षिण 24 परगना, हारहुड थाना के थगारा गांव निवासी था। उसके परिजनों ने किसी पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाते हुए लाश लेकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर अपने घर चल गए। एम्स टीओपी प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि परिजन का लिए गए बयान जसीडीह थाना भेजा जाएगा और मामले में जसीडीह थाना में यूडी कांड दर्ज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...