नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान अंतरधार्मिक पिता-पुत्र संबंधों से लेकर पूर्व-पंजीकृत जन्मतिथि तक में गंभीर अनियमितताएं आई हैं जिस पर निर्वाचन आयोग ने चिंता जताई है। आयोग के मुताबिक खामियां सुनवाई और दस्तावेज अपलोड करने के चरण के पूरा होने के बाद 'विशेष विश्लेषण' के दौरान सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं द्वारा दी गई असामान्य जानकारियों ने आयोग के शीर्ष अफसरों के बीच चिंता पैदा कर दी है। इन आंकड़ों को राज्य के मतदान अधिकारियों द्वारा उन मतदाताओं के सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मंजूरी देकर अपलोड किया गया था जिन्हें तार्किक विसंगतियों के आधार पर या प्रपत्र चरण के दौरान स्थिति अस्पष्ट होने के कारण सुनवाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पांस्कुरा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.