नई दिल्ली, फरवरी 13 -- पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के समाप्त होने से पहले अनमैप्ड वोटर्स (अमान्य मतदाताओं) के लिए कथित तौर पर अनधिकृत फॉर्म के वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि अनधिकृत फॉर्म बांटे जा रहे हैं जिनमें उन 'अमान्य मतदाताओं' को शामिल किया जा रहा है जो इस प्रक्रिया के दौरान जरूरी दस्तावेज जमा करने में विफल रहे हैं। यह प्रक्रिया समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में इस तरह के फार्म बांटे जाने के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसा कोई फार्म जारी नहीं किया गया। मतदाता सूची के एसआईआर के तहत सुनवाई की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त होने वाली है, जिसके बाद मतदाता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.