अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विजय दशमी के दिन महिलाओं ने सिंदुर होली खेलकर स्थापित देवी प्रतिमाओं को अंतिम विदाई दी। सुबह बंगाली समाज की महिलाओं ने दुर्गा मां की विधि विधान से पूजा की। गुरुवार दोपहर शोभायात्रा निकालकर माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया। शहर के दुर्गाबाड़ी सम्मिलनी में सुबह सबसे पहले बंगाली समाज की महिलाओं ने मातारानी को विदाई देने से पहले सिंदुर पूजा की। इससे पहले सुबह दही मंगल का कार्यक्रम किया गया। पूजा के दौरान पान, मिठाई, जल, सिंदुर आदि चढ़ाकर मां को विदाई के लिए तैयार किया गया। दोपहर में धूमधाम से दुर्गाबाड़ी से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। देवी प्रतिमाओं को हरदुआगंज स्थित नहर में प्रवाहित किया गया। इस दौरान बंगाली समाज के दर्जनों महिलाएं पुरुष व बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए नृत्य किया। मीडिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.