धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में सोमवार को बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मशाल के साथ धिक्कार सह विरोध रैली का आयोजन किया गया। रैली हीरापुर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर पानी टंकी और मुख्य सड़क होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। रणधीर वर्मा चौक पर रैली सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर सभी सदस्य काली पोशाक में थे और हाथों में मशाल लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सोसायटी के सदस्यों ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रणधीर वर्मा चौक पर मोमबत्ती जलाई गई और दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि हम बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सरकार से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.