जौनपुर, फरवरी 15 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को करीब सवा तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने बीके बंगाली को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ देवेश सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम और बक्शा पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। विनय कीर्तनिया उर्फ बीके बंगाली की छोटी पुत्री सोमा कीर्तनिया ने बक्शा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि पापा मरीजों को देख खाली बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आए। इसमें एक लखौवा निवासी आनन्द सिंह उर्फ शोले जो मुंह बांधे हुए था। पहुंचते ही पिता को लक्ष्य कर गोली मारकर फरार हो गए। गोली पिता के दाहिने ...