मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा से गांव सीकरी के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल विकेश कुमार ने साठगांठ करके बंगाली जाति के पांच लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बना दिए हैं। आरोप है कि इसके बाद इन लोगों ने ग्राम समाज की बंजर भूमि को कब्जा करके फसल की बुआई कर दी है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल के कार्यो की जांच एसडीएम राजकुमार भारती को सौंपी है। डीएम ने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल को तुरंत निलंबित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.