धनबाद, फरवरी 9 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। तिसरा थाना क्षेत्र के बंगाली कोठी के समीप ओबी डंप के पहाड़ पर रविवार की देर शाम घने झाड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग भड़क गया। धू धूकर झाड़ियां जलने लगी। आग की लपट और धुआ देख पास स्थित बंगाली कोठी बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तिसरा पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। लेकिन रास्ता सकरा होने के कारण फायर बिग्रेड का वाहन आग तक नहीं पहुंच पाई। बस्ती के लोग किसी तरह आग पर काबु पाने का प्रयास कर रहे है। हालाकि समाचार लिखे जाने तक झाड़ी धू धूकर जल रहा था। बंगाली कोठी के लोगों का कहना है कि झाड़ी में शरारती तत्वों ने जान बूझकर आग लगा दिया है। जिसके कारण यह घटना हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.