पिथौरागढ़, जून 28 -- बंगापानी-जाराजिबली सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में डामर किए एक साल पूरा नहीं हुआ है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शनिवार को स्थानीय रमेश धामी ने बताया कि बंगापानी-जाराजिबली सड़क पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई गई। एक साल पूरा नहीं हुआ है सड़क में गड्ढे बन चुके हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक सरोकारों से जुडे उमेश धामी ने बताया कि कई बार सड़क में वाहन फंस चुके हैं। बारिश में सड़क में आवाजाही बेहद खतरनाक हो जाती है। कहा कि दो हजार से अधिक की आबादी इससे परेशान है। धामी ने कहा कि बीते दिन हुई बारिश से सड़क की नालियां बंद हो चुकी हैं। पानी सड़क में बह रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.