नवादा, दिसम्बर 2 -- कौआकोल, शिवशंकर सिंह जिले के उग्रवाद प्रभावित तथा जंगल एवं पहाड़ियों के किनारे बसे कौआकोल प्रखंड की सेखोदेवरा पंचायत के बंगवाटांड़ गांव के ग्रामीणों को आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। लिहाजा ग्रामीणों को मुख्य रूप से निकटवर्ती बाजार सहित अन्य स्थानों तक आने जाने के लिए कच्ची सड़क व पगडंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में पैदल पांव ही कच्ची पगडंडियों के सहारे बाजार एवं प्रखंड कार्यालय पहुंचना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। जबकि केन्द्र तथा राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के विकास के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रखी है। इस गांव के अनुसूचित जाति के समुदाय सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हैं। गौरतलब है कि आजादी के दशकों बाद भी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.