आगरा, अक्टूबर 31 -- बंगलुरु से आगरा आ रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री का बैग सहित लैपटॉप चोरी हो गया। उन्होंने पहले एयरलाइंस कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। बैग का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आशंका यह भी है कि कोई गलती से उनका बैग ले गया। हालांकि इसकी संभावना पुलिस को कम लग रही है। अगर ऐसा होता तो बैग अब तक वापस आ जाता। बेलनगंज निवासी आकांक्षा गोयल के साथ घटना हुई। वह एक कंपनी में नौकरी करती हैं। 28 अक्तूबर को बंगलुरु से आगरा आ रही थीं। इंडियो की फ्लाइट बुक कराई थी। उड़ान संख्या 6ई 941 से बैठी थीं। हवाई जहाज में अपना काले रंग का बैग सीट के ऊपर केबिन में रखा था। आगरा आने पर केबिन से बैग गायब था। यह देख वह घबरा गईं। लैपटॉप में कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा था। उन्होंने पहले बैग की जहाज में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.