लखनऊ, दिसम्बर 24 -- कानपुर रोड स्थित बाराबिरवा चौराहे के पास लगने वाली वर्षो पुरानी साप्ताहिक मंगल बाजार अब बंगला बाजार में पीडब्ल्यूडी रोड की सर्विस लेन पर लगेगा। पहले ही दिन बाजार लगा तो भीषण जाम लग गया। बाराबिरवा में मंगल बाजार से लगने वाले जाम को देखते हुए ही मंगल बाजार स्थानांतरित किया गया था। पुलिस अफसरों के मुताबिक साप्ताहिक मंगल बाजार से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। उधर से गुजरने वाली एंबुलेंस अक्सर भीड़ की वजह से फंस जाती थीं। आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। जाम की समस्या भी बनी रहती थी। इसको लेकर काफी समय से इस बाजार को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय दुकानदारों व कारोबारियों से भी बातचीत की गई। दुकानों की फेहरिस्त भी बनाई गई थी। सभी के प्रयास से मंगलवार से इस बाजार को आशियाना के बंगला बाजार स...