पूर्णिया, जनवरी 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ बजरंग दल के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस ने संयुक्त रूप से अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में जुलूस निकाला। धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार, व्यवसायी मोर्चा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ टिंकू अग्रवाल, अंभू पासवान आदि की उपस्थिति में दर्जन भर कार्यकर्तार्ओं ने धमदाहा की सड़कों पर भ्रमण किया। धमदाहा नेहरू चौक के कोसी कॉलोनी प्रांगण स्थित धर्मशाला से बजरंग दल का पोस्टर हाथ में लिए कार्यकर्ता मुख्य चौराहे के रास्ते बाजार में निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर अत्याचार नहीं चलेगा, कट्टरपंथी नहीं चलेगी, बांग्लादेश के हिंदुओं पर अत्याचार बंद एवं बांग्लादेश मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारे भी लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.