मुंगेर, फरवरी 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के बंगलवा गांव में बुधवार को लकड़ी माफियाओं के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संग्रहित सखुआ प्रजाति की जंगली लकड़ी के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बंगलवा गांव निवासी विष्णुदेव साव का पुत्र मोहन साव एवं संजय साव हैं। छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से 295 पीस बड़े तख्ते, 22 पीस छोटे तख्ते तथा 60 पीस चकोर लकड़ी बरामद की गई। सभी जंगली सखुआ लकड़ी बताई जा रही है। बरामद लकड़ी को वन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी जंगबहादुर राम ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इलाके में अवैध लकड़ी के कारोबार की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.