उरई, दिसम्बर 1 -- माधौगढ़। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा-कुदारी मार्ग से लोग कोंच तक जाते हैं। इस मार्ग पर नहर किनारे एक तीव्र मोड़ है। जहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। शनिवार की दोपहर को एक खाली एंबुलेंस नहर में जा गिरी थी जिसमें चालक बाल-बाल बच गया था। इसके रविवार की रात को माधौगढ़ कस्बा निवासी 38 वर्षीय सुनील दिवाकर ग्राम धंजा कार लेकर वापस माधौगढ़ जा रहा था। इसी दौरान कार की स्पीड अधिक होने से वह सीधे नहर में जा गिरा जिससे कार पलट गई और सुनील घायल हो गया। वहां से निकल रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच घायल को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भेजा। रेंढ़र थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...