शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- --- शाहजहांपुर, संवाददाता। जून 2024 में अस्तित्व में आए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में बदलाव दिखने लगा है। नये सचिव के रूप में अजय कुमार त्रिपाठी की तैनाती के बाद प्राधिकरण की गतिविधियां तेज हुई हैं। खास तौर पर प्रवर्तन कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद शुरुआती दौर में सचिव का अतिरिक्त चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के पास था। उस समय प्राधिकरण की व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत ढीली मानी जा रही थीं और अवैध निर्माण व अनधिकृत गतिविधियों पर कार्रवाई सीमित रही। अवैध निर्माण धड़ल्ले से हुए। नये सचिव के कार्यभार संभालने के बाद स्थिति में बदलाव आया है और प्रवर्तन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ी है। जिला प्रशासन स्तर से भी प्राधिकरण को मजबूत करने के निर्देश दिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.