रांची, फरवरी 7 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 23वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान की निदेशक डॉ शाहीन कौशर उपस्थित रहीं। फ्लोरेंस इंस्टीट्यूशन की स्थापना सात फरवरी 2003 को हाजी एहसान अंसारी द्वारा की गई थी। संस्थान ने नर्सों की कमी को देखते हुए वर्ष 2004 में जीएनएम नर्सिंग की मात्र 20 सीटों के साथ शुरुआत की थी। आज यहां नर्सिंग और पैरामेडिकल के अलावा एएनएम, बीएससी नर्सिंग और मास्टर डिग्री की पढ़ाई कराई जा रही है। निदेशक डॉ शाहीन कौशर ने बताया कि संस्थान के 23 वर्षों के सफल अभियान के तहत वर्ष 2026 में फ्लोरेंस कॉलेज में कुल 16 कोर्स संचालित हैं, इनमें नर्सिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी के पाठ्यक्रम शामिल हैं। संस्थापक हाजी एहसान अंसारी के सपनों को साकार करते हुए हर वर्ष जुल...