गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम बांबे कॉलोनी स्थित जीडीए सोसाइटी के फ्लैट में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना के वक्त गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। आग बुझाने के दौरान धुएं की चपेट में आकर दो युवक बेहोश हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना से आसपास के लोग दहशत में आकर बाहर निकल आए। बांबे कॉलोनी की जीडीए सोसाइटी में वीरपाल परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर पर मौजूद छोटी बेटी भी ताला लगाकर ट्यूशन पढ़ने चली गई थी। जब वह ट्यूशन से लौटी तो फ्लैट के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी और अंदर आग भड़क रही थी। आग की लपटें देखकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले के लोग तुरंत बाहर निकल आए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसी बीच परिवा...