धनबाद, मई 9 -- धनबाद नवाडीह के फ्लैट में दारू पार्टी का विरोध करने पर अपार्टमेंट वालों से मारपीट की गई। घटना गुरुवार रात नौ बजे हरिओम टावर की है। नावाडीह श्रीराम कुंज में हरिओम टावर में भाड़े के फ्लैट में बैचलर पार्टी चल रही थी। अपार्टमेंट के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक उनसे भिड़ गए। बात मारपीट तक पहुंच गई। युवकों ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट ओनर अशोक सिंह का सिर फोड़ दिया। सूचना पाकर अपार्टमेंट के सभी लोग वहां जुट गए। भीड़ जुटती देख सभी युवक भाग गए, जबकि लोगों ने एक को पकड़ लिया। थोड़ी देर में बाइक से और लड़के आ धमके। लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस बार आसपास मुहल्ले के लोग भी जुट गए और हंगामा मचा रहे युवकों की खूब खैर ली। मारपीट करने आए युवक बाइक छोड़ कर भाग निकले। सूचना पाकर धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.