नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में फ्लैट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 59 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-16 सी महागुन मायवुड्स निवासी अरुण मन्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के मुताबिक उन्हें अपने लिए एक रेजिडेंशियल फ्लैट की जरूरत थी। सरोज राय ने अरुण की मुलाकात आकाश कुमार शर्मा और उनके पिता मंटू कुमार शर्मा से कराई थी। उन्होंने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। आकाश और मंटू ने उन्हें फ्लैट दिलाने का भरोसा दिलाते हुए नीरज से मुलाकात कराई। वह अपना फ्लैट बेचना चाह रहे थे। नीरज न सुपरटेक इको विलेज तीन सोसाइटी में अपना फ्लैट दिखाया, जोकि उनकी पत्नी पूनम पांडे के नाम पर पंजीकृत था। सभी के बीच एक करोड़...