गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने का झांसा देकर 19 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक से लोन लेने के प्रयास भी कर्मचारियों को धमका कर रोक दिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वसुंधरा में रहने वाले नागेश ने बताया कि उन्हें फ्लैट की जरूरत थी। इसके चलते उन्होंने जनवरी 2025 में भारद्वाज एसोसिएट के जरिए वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित फ्लैट के मालिक शैलेश कुमार से संपर्क किया था। फ्लैट का सौदा 26 लाख रुपये में तय हुआ था। सौदा तय होने पर नागेश ने बयाना के तौर पर 50 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद कई बार में 18.88 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी शैलेश ने बैनामा नहीं किया। इतना ही नहीं वह कई बार बैनामा की तिथि बढ़वाता रहा। बाद में उसने बैनामा कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि ...