गुड़गांव, दिसम्बर 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फ्लैट बुकिंग के नाम पर दस लाख रुपये की धोखाधडी की गई। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। सेक्टर-56 निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको सेक्टर-54 में फ्लैट में दिलाने का भरोसा दिया था। फ्लैट बुकिंग की बात तय होने पर आरोपियों को 10 लाख रुपये ले लिए। यह लेनदेन जून 2025 में हुआ था। रुपये लेने के बाद आरोपियों की तरफ से फ्लैट नहीं दिया गया। आरोपी ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और न ही बुकिंग कंफर्म की। काफी समय बीत जाने के बाद जब रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द आर...