कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने फ्लैट फिनिशिंग के नाम पर 20.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में आरोपित मुदस्सिर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मूलगंज निवासी शहाबुद्दीन के अनुसार उन्होंने जाजमऊ पुरानी चुंगी में फ्लैट खरीदा था। जिसकी फिनिशिंग का कार्य उन्होंने जान-पहचान के मुदस्सिर रजा, रजनीश मिश्रा व मनीष मिश्रा को दिया। पहले उन्होंने 14.50 लाख रुपये में कार्य पूरा करने का ठेका लिया था। कुछ समय बाद उन लोगों ने घाटा होने की बात की। धीरे-धीरे उनसे व पत्नी से करीब 21.50 लाख रुपये लिए थे। बावजूद इसके काम नहीं किया और रुपये वापस मांगने पर मात्र 90 हजार रुपये वापस किए। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें धमकाया। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया आरोपित को जेल भेजा गया है। मामले में दो आरोपित पहले ही जेल ...