नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-78 स्थित स्टेट ऐसोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी निवासी ऋषि खन्ना ने बताया कि उनके मोबाइल पर 12 दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को हाउसिंग डॉटकॉम से जुड़ा बताया और फ्लैट दिलाने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने अपना परिचय मेजर आदित्य शर्मा के रूप में दिया। आदित्य ने कहा कि उसके पास एक अच्छा फ्लैट उपलब्ध है। इसे वह कम दाम में बेचना चाहता है। उसके किसी जानकार ने इस संबंध में ऋषि का मोबाइल नंबर दिया है। उसने ऋषि खन्ना को फ्लैट ऑनलाइन ही दिखाया और सौदा तय करने की बात कही। सौदा तय होने के बाद ठग ने पीड़ित को फ्लैट बुक करने के लिए कुल कीमत का 10 प्रतिशत एडवां...