लखनऊ, जनवरी 30 -- एलडीए ने भले ही सभी 83 अवैध अपार्टमेंट के मालिकों को नोटिस दे दी है लेकिन इसमें रहने वालों को अभी इसकी जानकारी ही नहीं है। हिन्दुस्तान ने बुधवार की शाम योजना भवन के पास क्ले स्क्वायर अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों से बात की उन्होंने इसकी जानकारी होने से ही इनकार किया। अपार्टमेंट बनवाने वाले विजय शंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने 20 वर्ष पहले जमीन ली थी। सलीम बिल्डर ने एग्रीमेंट कर इसे बनाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिली है। इसमें 16 फ्लैट हैं। नीचे बेसमेंट है। कोई नोटिस नहीं मिली है। फ्लैट गिराने की नोटिस की भी जानकारी नहीं है। यहां के फ्लैट संख्या 202 में रहने वाली मालविका ने बताया कि उन्होंने 2013 में फ्लैट खरीदा था। फ्लैट के अवैध होने की जानकारी नहीं थी। कोई नोटिस भी नहीं मिली। मामले में बिल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.