भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में रहने वाले विरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपार्टमेंट के बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के नाम से 39 लाख में फ्लैट खरीदा। रेरा से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से उनकी पत्नी के नाम से रजिस्ट्री नहीं हो सकी। उसके बाद बिल्डर में उस फ्लैट को दूसरे को किराए पर दे दिया। अनहोनी की आशंका भी उन्होंने जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...